BIG BREAKING: सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही , 3 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से फरार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 3 नाबालिग लड़के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बरोडा बाजार से फरार हो गए हैं। बच्चे चैनल गेट का ताला खोलकर फरार हुए हैं। इससे आप यहां की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगा सकते हैं।

बता दें, कि तीनों बच्चे महासमुंद जिले के रहने वाले हैं, जो चोरी और छोटे-मोटे अपराध में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। तीनों बच्चों की उम्र 15-16 बताई जा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार, तीनों में से एक बच्चा यहां से तीसरी बार फरार हुआ है। शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन सुरक्षा में भयंकर लापरवाही देखी जा सकती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में विफल है। बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने को सूचना दी। जिसके बाद वहां की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे हैं

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *