जमीन पर सोए पिता-पुत्री की सांप के डसने से हुई मौत…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सांप के डसने से पिता-पुत्री की मौत हो गई है. घटना बीती रात मंगलवार की बताई जा रही है. नेवरी नवापारा गांव में रहने वाले राय सिंह और उसकी बेटी साधना सिंह की सांप के डसने से मौत हो गई. सांप का जहर इतना तेज था कि पिता-पुत्री के परिजनों के द्वारा हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. गौरेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार राय सिंह भैना और उसकी बेटी साधना सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे. आधी रात के बाद जोरदार बारिश होने पर दोनों अंदर अपने कमरे में जमीन पर ही सो गए थे.

इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया और दोनों की मौत हो गई. सांप का जहर इतना तेज था कि दोनों को प्राथमिक उपचार कराने तक का मौका नहीं मिला.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *