छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री-फार्मेसी टेस्ट के नतीजे किये घोषित

भिलाई: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के बुधवार देर शाम प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री-फार्मेसी टेस्ट के नतीजे जारी किए गए। इस परीक्षा में दुर्ग जिले से टॉप-10 में क्षितिज गजभिए ने 122.583 अंकों के साथ 4थी रैंक हासिल की। वहीं आयुष साहू ने 119.583 अंक के साथ 7 वीं, और चित्रांश अग्रवाल ने 116.458 अंकों के साथ 8वीं रैंक हासिल की। परीक्षा 22 मई 2022 को हुई थी। इसमें PET के लिए जिले से 2233 परीक्षार्थी और PPHT के लिए 2280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के 23 दिन बाद व्यापमं ने इसके नतीजे जारी किए हैं। दुर्ग जिले की बात करें तो ट्विनसिटी में संचालित 7 इंजीनियरिंग कॉलेज में पीईटी की 4755 सीटें हैं। इसके लिए पीईटी की परीक्षा में मात्र 2233 परीक्षार्थी ही शामिल हुए थे।

इससे साफ है कि जितने भी परीक्षार्थियों ने ये परीक्षा दी है उनका चयन होना तय है। साथ ही पीईटी से बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इसकी वजह से इस बार भी पिछले साल की तरह इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की अधिकांश सीटों के खाली रह जाने की आशंका है। टॉप-10 में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले क्षितिज एम गजभिए और 8वां स्थान प्राप्त करने वाले चित्रांश अग्रवाल के फिजिक्स में एक समान अंक हैं।

दोनों को फिजिक्स में 44-44 अंक मिले हैं। इन दोनों की तुलना में 7वां स्थान प्राप्त करने वाले आयुष साहू को एक नंबर कम यानी 47 अंक ही मिले हैं। इसी तरह क्षितिज और आयुष के गणित में एक समान अंक 39.583-39.583 हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण केमिस्ट्री में मिले अंक ने किया है। पीपीएचटी में शहर से 2280 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिले में फार्मेसी के संचालित महाविद्यालयों में सीटों की संख्या 1071 है। इसकी वजह से यहां एक-एक सीटों के लिए कम से कम दो-दो उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने का संभावना है। पिछले तीन सालों से बी. फार्मेसी और डी. फार्मेसी का क्रेज छात्रों के बीच बढ़ा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *