राहुल से अस्पताल में मिलने पहुंचे राजस्व मंत्री

कोरबा।  सफल रेस्क्यू के बाद राहुल को बिलासपुर के अपोलो में दाखिल कराया गया है। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल राहुल से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल के परिजन से मिलकर राहुल का कुशलक्षेम की पूरी जानकारी ली। मामले में सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर डॉ. प्रमोद महाजन भी राहुल से मिलने अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि राहुल की हालत में पहले से काफी सुधार आया है। राहुल की गतिविधि सामान्य बताई जा रही है। राहुल की मां से मिलने विधायक शैलेश पांडे पहुंचे। इस दौरान राहुल की मां ने मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि आप सब ने मिलकर मेरे बेटे को बचा लिया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल के हिम्मत व धैर्य की जितनी तारिफ की जाए कम है। देश भर के करोड़ो लोगांे की दुआ और शासन-प्रशासन तथा रेस्क्यू टीम के सभी अधिकारीगण के अथक प्रयास से राहुल को नया जन्म मिला है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *