गेम की लत ने ले ली जान, मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी

दिनभर मोबाइल में गेम खेलने से नाराज मां ने किशोर बेटे से मोबाइल छीन लिया तो उसने फांसी लगा ली। फंदा काटकर उसे अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शुभम विहार बापजी रेसीडेंसी कॉलोनी निवासी युवराज सिंह पिता सुधीर (15) ने गुरुवार 16 जून को अपने घर में फांसी लगा ली।

परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और मंगला के एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे अपोलो रेफर कर दिया गया।

अपोलो में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार किशोर की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा होनहार था पर दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहता था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *