BREAKING : जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, डेढ़ साल की बच्ची से रेप का आरोप

जांजगीर-चांपा। डेढ़ साल की बच्ची से रेप के आरोप में जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है। वह पिछले 24 दिनों से जेल में बंद था। जहां बीती देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार रामशरण यादव (65) अपने पड़ोस में ही रहने वाली मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इससे बाद बिस्किट का लालच देकर उसे किसी मकान के छत पर ले गया और उससे रेप किया था। बाद में उसने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया था। परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी थी। जब घर पहुंचने पर बच्ची रो रही थी। खून भी निकल रहा था। परिजनों ने यह भी देखा था कि बच्ची को राम शरण ही ले गया था। जिसके बाद रेप की बात सामने आई थी। फिर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *