BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया ब्लू प्रिंट, 10वीं-12वीं की परीक्षा में अब पूरे पाठ्यक्रम से होंगे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल चालू शिक्षा सत्र से 10वीं-12वीं कक्षाओं का पूरा पाठ्यक्रम लागू कर रहा है। बोर्ड की अगली परीक्षाओं में पूरे पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। कोरोना संकट की वजह से बोर्ड दो साल से अपने पाठ्यक्रम के 30-40 प्रतिशत हिस्से को हटाकर पढ़ाई करा रहा था। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 के दौरान कोरोना संकट की वजह से स्कूल बंद हुए। इसकी वजह से 2019 में लागू पाठ्यक्रम में 30 से 40% की कटौती कर लागू की गई। इस साल कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। ऐसे में 16 जून से शुरू शैक्षणिक सत्र में 10वीं-12वीं के मुख्य विषयों के पाठ्यक्रम में की गई कटौती को समाप्त कर संपूर्ण (100%) पाठ्यक्रम लागू किया जाता है।

बोर्ड ने पाठ्यक्रम और उसका ब्लू प्रिंट अपनी वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध कराया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कहा है कि नए सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षा में सभी विषयों के संपूर्ण पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अध्ययन-अध्यापन होगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *