BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण ने फिर पकड़ी रफ्तार , मुख्य सचिव ने अलर्ट रहने के दिये निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीज 500 से ज्यादा हो गये हैं। बुधवार को यहां 130 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने कोरोना से कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज का टीकाकरण बढ़ाने के भी निर्देश दिये हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *