फिर से बंद हुए सभी स्कूल, ऑनलाइन लगेंगी क्लासेस , सरकार ने लिया बड़ा फैसला…जाने क्या है वजह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों के नए सत्र शुरू होने के बाद फिर से स्कूल बंद हो गए हैं। अब स्कूल बंद होने के बाद दोबारा ऑनलाइन क्लासेस (Online classes) लगेंगी जिसके संबंध में स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को सूचित कर दिया है। दरससल, प्रदेश में स्कूली बसों का अधिग्रहण कर लिए जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।

बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को 200 बसें अधिग्रहित करना है, जिनमें स्कूली बसें भी शामिल हैं। इस वजह से कई स्कूलों की छुट्टी करनी पड़ रही है और स्टूडेंट को ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी दिया गया है। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही बस लौटने के बाद दोबारा स्कूल शुरू हो सकेंगे।जिले में पंचायत चुनाव के लिए 25 जून को मतदान होना है। वहीं मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री और चुनावी अमले को पहुंचाने के लिए वाहनों की जरूरत है। इसके लिए जिलेभर से अभी 200 बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। कुछ स्कूलों ने बसों की कमी बताते हुए छुट्टी कर दी है जबकि कुछ संचालकों ने स्टूडेंट को आनलाइन क्लासेस का विकल्प दिया है।

स्कूल बसों का अधिग्रहण होने से कई स्कूल पूरी तरह बंद हो गए हैं। ऐसे में कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को विकल्प भी दिए हैं। कुछ स्कूलों ने बसों की कमी बताते हुए छुट्टी कर दी है। वहीं कुछ संचालकों ने स्टूडेंट को आनलाइन क्लासेस का विकल्प दिया है। इसकी सूचना अभिभावकों को भी दी जा रही है। अब स्कूल भौतिक रूप से चुनाव से बसें लौटने के बाद ही खुल सकेंगे।

इसपर जानकारी देते हुए आरटीओ एसपीएस चौहान बताते हैं कि चुनाव के लिए बसों का अधिग्रहण किया जा चुका है। बसें अब 26 जून को ही वापस लौट सकेंगी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *