सड़क और पुल निर्माण काम में लगे 6 वाहनों को माओवादियों ने किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने गढ़चिरौली जिले में सड़क और पुल निर्माण काम में लगे 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भारी संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओविदयों ने मजदूरों को काम बंद करने धमकी भी दी है। मामला जिले के नारगुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे भामरागढ़ तहसील के एक अंदरूनी गांव में पिछले कई दिनों से सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी भी दी थी। काम बंद नहीं हुआ तो देर रात भारी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाया। फिर सभी से मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद 1 JCB, 1 पोकलेन, 2 ट्रैक्टर और 2 बाइक का डीजल और पेट्रोल टैंक फोड़कर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने सभी का फोन लौटा दिया। और जंगल की तरफ लौट गए। मजदूरों ने आगजनी की जानकारी पुलिस को दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *