मोटर साइकिल पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, एक घायल

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में एक मोटर साइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल सवार चारों युवक कल देर रात्रि अपने गांव छतरतला लौट रहे थे।
तभी उनकी मोटर साइकिल गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में संदीप भारिया (19), दीनदयाल भारिया (19) और मोतीलाल धुर्वे (22) की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां से आज सुबह जिला अस्पताल लाया गया है।पुलिस ने तीन युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में मृतकों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजन को यह शोक सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल एक नागरिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने मंडला जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *