सीएम भूपेश बघेल ने कोटमी तिराहे में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा का लोकार्पण किया…

 मरवाही  :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटमी तिराहे में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा का लोकार्पण किया। महारानी दुर्गावती गोंडवाना की महारानी थीं। उनके अतुलनीय शौर्य के किस्से जनश्रुति में गहराई से रचे-बसे हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मरवाही में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

सीएम की घोषणाएँ – रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ शुरू की जाएँगी। ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नया सेटअप दिए जाने के निर्देश। ग्राम मरवाही में मुख्य मार्ग से डी.ए.व्ही. होते हुए रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क की स्वीकृति। ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना खोलने की घोषणा। मरवाही में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे का निर्माण किया जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *