भूपेश कैबिनेट की बैठक कल सरकार ले सकती है कई अहम फैसले..

 रायपुर  :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार यानी कल को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सबकी नजर ट्रांसफर पर बैन हटाने के फैसले को लेकर है। ट्रांसफर पर पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से बैन है और कर्मचारी अधिकारियों के साथ साथ मंत्री व कांग्रेस के नेता भी इंतजार में हैं। संभव है कि सरकार कैबिनेट में इस पर फैसला कर सकती है।

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयक आदि पर चर्चा हो सकती है। खेती किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर बात होगी। इसके अलावा इस साल धान खरीदी के लक्ष्य पर भी बात होगी। संभव है कि सरकार इस बार 100 लाख टन का लक्ष्य तय कर सकती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *