Big news : अपनी ही मौत की साजिश रचकर लापता हो गया था कुम्हारी का कपड़ा व्यापारी, जानें कैसे आया हाथ

भिलाई। एक सप्ताह पहले लापता हुए कुम्हारी के कपड़ा व्यापारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दरअसल व्यापारी अपनी ही मौत की साजिश रचने की फिराक में अचानक लापता हो गया था। इस दौरान इसने पुलिस को भी घनचक्कर बनाया। कभी यूपी तो कभी नेपाल भागता रहा और आखिरकार रायपुर में पकड़ाया। कुम्हारी पुलिस ने लापता व्यापारी को रायपुर से बरामद किया।

बता दें कुम्हारी के बाजार चौक स्थित जय कलेक्शन का संचालक जय कुमार साहू 28 मई को अचानक लापता हो गया था। जय साहू के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। गुम इंशान दर्ज कर पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू की। इस दौरान खारून नदी के पुल के नीचे व्यापारी की बाइक व मोबाइल बरामद किया गया।

कभी यूपी तो कभी नेपाल भागता रहा व्यापारी
जांच के दौरान पता चला कि व्यापारी यूपी भाग गया है। वहां से वह अगल अलग नंबरों से घर पर फोन करता था। परिजनों से जानकारी लेने के बाद नंबर ट्रेस किया गया। मोबाइल लोकेशन यूपी का मिलने के बाद कुम्हारी थाने के एक टीम यूपी पहुंची। यूपी पहुंचने के बाद पता चला व्यापारी नेपाल घूमने चला गया। इसके बाद पुलिस लगभग तीन दिन तक यूपी में डेरा डाले रही।

इसके बाद अचानक व्यापारी का मोबाइल लोकेशन रायपुर का दिखाने का लगा। इसके पुलिस ने मोबाइल लोकेशन सर्च कर व्यापारी को रायपुर के दुर्गा कॉलेज श्रीराम मंदिर के पास से पकड़ा। पूछताछ में पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकाला। व्यापारी पहले से शादी शुदा है और इसके बच्चे भी हैं। इसके बाद भी व्यापारी अन्य युवती के प्यार में पड़ा हुआ था।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने अपनी ही मौत की साजिश रचने के लिए कुम्हारी खारूण नदी के पुल के नीचे बाइक व मोबाइल छोड़कर फरार हो गया था। ताकि पुलिस के साथ ही परिवार वालों को लगे की वह नदी में बह गया है। लेकिन पुलिस के सामने व्यापारीकी चालाकी काम नहीं आई और वह पकड़ा गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *