पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या… हमलावर गिरफ्तार

 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी है. शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उनपर हमला हुआ. उनके सीने में गोली लगी है.

हमलावर को पकड़ा
जापान के  NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया है.

सबसे लंबे समय तक पीएम रहे
आपको बता दें कि शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं. आबे ने अगस्त 2020 में खराब स्वास्थ्य के कारण पद छोड़ दिया था. आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *