RAIPUR BREAKING : राजधानी में झमाझम बारिश के कारण गिरा पेड़, चपेट में आई कार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश के चलते सड़क के किनारे लगा एक बड़ा सा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में एक कार आ गई। हालाँकि पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। इससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। कार सवार पूरी तरह से सुरक्षित है। पेड़ गिरने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है।
जानकरी के अनुसार यह घटना शंकर नगर रोड पहुना के पास हुई है। जहां पर बारिश के चलते एक भारी-भरकम पेड़ बीच सड़क पर गिर गया है। पेड़ की चपेट में एक कार आ गई। गनीमत रही कि कार में सिर्फ ड्राइवर बैठा था और पेड़ कर के पीछे के हिस्से में गिरा है। वहीं मौके पर
पुलिस , निगम और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। सड़क में गिरे पेड़ को काटकर सड़क को क्लियर किया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *