RAIPUR CRIME : राजधानी में ब्रांडेड कंपनियों का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा था नकली इंजन ऑयल, आरोपी संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली इंजन ऑयल तैयार कर आम लोगों के बीच खपाने वाले गेंग का पर्दाफास हुआ है। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली इंजन ऑयल जब्त किया है और आरोपी संचालक अगमदीप छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

रायपुर में अलग-अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाला आरोपी संचालक अगमदीप छाबड़ा गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा नकली इंजन ऑयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किये जाने की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।

इस रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला। जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पाॅवर एवं बस्टर के आधा लीटर, 01 लीटर एवं 05 लीटर के डिब्बों सहित 08 ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन ऑयल होना पाया गया। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *