शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : शादी का झांसा  देकर युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड़ पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिड़िता वर्ष 2020 में अपने रिश्तेदारी के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुषौर गई थी। जहां विरेन्द्र सिदार से पहचान हुई, जिसके बाद दोनों मोबाईल पर बातचीत  करने लगे। इसी बीच विरेन्द्र प्यार का इजहार कर शादी करने की बात की।

पिड़िता बताई की वह बिते अप्रेल माह में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कोसीर गई थी। जहां से विरेन्द्र उसे अपने दोस्त के घर ले गया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। एक सप्ताह बाद जब पिड़िता रायगढ़ गई तो विरेन्द्र उसे अपना घर ले गया और घर वालों की गैरमौजूदगी में फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती जब घटना के बारे में अपने घर वालों को बताई तो उसके परिवार वाले लड़के के परिजनों से शादी की बात किये, लेकिन विरेन्द्र शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *