दीपका कोयला खदान : अधिकारीयों की अनदेखी से ड्रिल मशीन में लगी आग, कंपनी को करोड़ों रूपए का नुकसान

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ( एसईसीएल) की दीपका कोयला खदान की एक ड्रिल मशीन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है की आयल लीक के बाद भी काम लेने से एक ड्रिल मशीन में अचानक लग गई । इस ड्रिल मशीन का उपयोग खदान में ब्लास्टिंग के लिए किया जा रहा था। इस 176 नंबर की ड्रिल मशीन की कीमत 16 करोड़ रुपए है। ड्रिल मशीन में आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रबंधन की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक मशीन का काफी हिस्सा जल चुका था। इसकी वजह से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मशीन का एयर कंप्रेसर लीक कर रहा था जिसकी जानकारी आपरेटर ने सम्बंधित अधिकारियों को दे दी थी। जिसे अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया और मैंटेनस टीम ने 2 दिन पहले फिल्टर बदल कर मशीन को दोबारा काम पे लगा दिया। इस दौरान मशीन का उपयोग किए जाने की वजह से मशीन के गर्म हिस्से में लीक आयल पहुंचा गया और आग लग गई।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दे इससे पहले भी कोयला खदानों में रखरखाव में लापरवाही बरते जाने की वजह से मशीनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। अधिकारियों ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए है। रजगामार खदान के बंकर का बकेट टूटने से एक कर्मचारी की मौत हो जाने की घटना की जांच चल ही रही थी कि एक और घटना हो
गई । डीएमएस बिलासपुर की टीम इस मामले की जांच करेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *