सदन में MLA के घर चोरी का उठा मामला, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- बाबा के विधायक भी हो गए हैं चोरी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बसपा विधायक ने केशव चंद्रा के घर चोरी का मुद्दा उठाया। सदन में विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि उनके जैजैपुर के घर पर चोरी हुई, उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब बताया। देखिये उनके सवाल और जवाब :-

कवासी :- कितना चोरी हुई?
केशव :- 15 तोला सोना और 2 लाख 15 हजार चोरी हुई है।

वहीं नेता प्रति पक्ष ने बताया कि केवल केशव चन्द्रा के साथ नहीं ननकी राम कंवर के घर भी चोरी हुई है।

केशव चंद्रा ने बताया थानेदार आया और मुझसे पूछा कि यही आपका घर है मैं पहली बार आपके घर जाना, उन्होंने आगे कहा- यँहा की ऐसी पुलिस है कि उसको स्थानीय विधायक का घर भी नहीं पता।

बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये कैसी पुलिस है, जिसको पता नहीं की विधायक का घर कौन सा था।

विधानसभा अध्यक्ष :- चोर को भी शायद नहीं मालूम होगा तभी चोरी हुआ

वहीं हंसी मजाक के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बाबा का विधायक भी चोरी हो गए, वो बोल रहे है कि उनके 28-30 विधायक थे कोई चोरी कर लिया

कवासी :- तुंम लोग चोरी करता है हम लोग नहीं।

बता दें कि जांजगीर जिले में चोरों ने ‌BSP(बहुजन समाज पार्टी) के विधायक के घर को निशान बनाया। विधायक केशव चंद्रा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात को उनके घर में चोर घुसे, इसके बाद कैश और सोना समेत 10 लाख का माल ले उड़े हैं। बुधवार सुबह इस मामले का पता चल पाया है। खबर मिलने पर मौके पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। फ़िलहाल, अब तक अज्ञात चोर का कोई पता नहीं चल पाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *