नई दिल्ली। देश को आज अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। तीसरे दौर की मतगणना के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत अंक को पार कर लिया है, जो देश के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए काफी है। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले।
2022-07-21











