स्कूल में नशे के धुत्त में मिली शिक्षिका, BEO निरीक्षण के लिए पहुंचे तो बच्चों ने बताया कुछ ऐसा…

जशपुर। अब तक आपने नशे के हालत में शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन इस बार जशपुर में एक महिला शिक्षक को नशे की हालत में स्कूल में देखा गया। शिक्षिका नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंची और क्लास रूम में जाते ही फर्श पर गिर पड़ीं। इसी दौरान BEO निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जिसके बाद मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।दरअसल, शहर से सटे प्राथमिक शाला टिकैतगंज में गुरुवार को BEO एमजेडयू सिद्दिकी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जब BEO क्लास में घुसे तो देखा कि महिला टीचर जगपति भगत कुर्सी पर सो रही हैं। इस पर BEO ने उनको आवाज देकर उठाने की कोशिश की पर शिक्षिका पर कोई असर ही नहीं हुआ। इस पर बच्चों ने बताया कि मैडम तो नशे में लड़खड़ाते हुए आई थीं और क्लास रूम में गिरकर बेहोश हो गईं। कुछ देर पहले ही उन्हें उठाकर कुर्सी पर बिठाया गया है।इस पर BEO ने एडिशन SP प्रतिभा पांडेय को कॉल किया। उनसे बताया कि महिला कांस्टेबल की जरूरत है। महिला टीचर का मेडिकल कराना है। इस पर एडिशनल SP ने दो महिला कांस्टेबल स्कूल भेज दिए। वहां से टीचर जगपति को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो टीचर जगपति भगत के शरीर में एल्कोहल की पुष्टि हो गई। इसके बाद अफसर की ओर से महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि महिला शिक्षक के पति भी शिक्षक हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *