नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं (CBSE 12th Result 2022) के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। अब इससे एग्जाम के बाद से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। देश की राजधानी दिल्ली में कुल 96.29% विद्यार्थी पास हुए है।
जो भी छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वो रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in एवं cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। छात्रों को को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों को सीबीएसई(CBSE) 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने में समस्या हो रही है, वो ऑफलाइन भी SMS के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। SMS से CBSE 12th Result 2022 देखने का तरीका जानने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://cbseresults.nic.in/
https://www.cbse.gov.in/
https://results.cbse.nic.in/











