पत्नी और बच्चे के सामने नक्सलियों ने व्यापारी को उतारा मौत के घाट

सुकमा। जिले में एक व्यापारी के घर घुस कर नक्सलियों ने उसके पत्नी और बच्चे के सामने उसे पीट-पीट कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने घर के सामने खड़े पिकअप में भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद जवानों की एक टीम गांव पहुंची है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 की संख्या में नक्सली गांव में पहुंचे थे। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पोलमपल्ली का रहने वाला मड़कम जोगा गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। गुरुवार देर रात मड़कम के घर करीब 15-16 नक्सली घुस आए। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए पत्नी और बच्चे के सामने मड़कम को बेरहमी से डंडे से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी।

नक्सलियों ने पोलमपल्ली थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया ही। रात में आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। माओवादियों ने गांव में पर्चे फेंक व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच चल रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *