पत्नी घर आने को तैयार नहीं तो लगायी फांसी

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में मायके से पत्नी के घर न आने को राजी होने पर मायूस पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मोहल्ला भीकमपुरा दाऊद खां निवासी रामकुमार (20) एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का काम करता था।पिछले तीन माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। 20 जुलाई को वह अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी को नहीं भेजा जिससे वह मायूस हो गया था। उन्होने बताया कि रामकुमार ने शुक्रवार की रात में किसी समय घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शनिवार तड़के भाई रोहित ने रामकुमार का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ससुराल जनों द्वारा धन मांगे जाने एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *