शादी के एक दिन बाद मायके लौटी नवविवाहिता, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा। जिले में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शादी के एक दिन बाद ही वापस मायके लौट आई थी। वापस आने के बाद उसने फिर से अपने प्रेमी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बरकेल खुर्द की रहने वाली प्रतिमा भारद्वाज(18) की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े के साथ 14 जुलाई को हई थी। शादी के एक दिन बाद ही प्रतिमा वापस अपने मायके लौट आई थी। बताया गया है कि प्रतिमा का उसके ही गांव के ही पसंद भार्गव(20) से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। पता चला है कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से लौटने का फैसला लिया था।लोगों ने बताया कि वापस आने के बाद प्रतिमा फिर से पसंद से मिलने लगी थी। वह पसंद से शादी करने की बात कहने लगी थी लेकिन वह शादी नहीं कर रहा था इसी बात से प्रतिमा दुखी थी। शनिवार रात प्रतिमा खाना खाकर अपने कमरे में चले गई थी। अगले दिन रविवार को जब परिजन उठे तो उन्होंने घर के परछी में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी है। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और मोबाइल डिटेल्स निकाले गए। जिसमें पुलिस को पता चला है कि उसके प्रेमी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पसंद भार्गव को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *