सोनिया गांधी को ईडी के समन को लेकर ओडिशा विस में कांग्रेस-भाजपा का हंगामा

भुवनेश्वर । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजे गए समन को लेकर ओडिशा विधानसभा में शनिवार को कांग्रेस और भाजपा ने जमकर हंगामा किया। शून्यकाल के दौरान, सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उप नेता बीसी सेठी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी का उल्लेख किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने गांधी को भेजी गए ईडी के नोटिस का मामला उठाया, कांग्रेस के विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति ने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप के बाद कांग्रेस के सदस्य सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी की। सदन में हंगामा होते देख विधानसभा अध्यक्ष बीके अरुखा ने दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की और उसके बाद चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *