पुलिस ने वारदात के 3 साल बाद आरोपी को किया गिरफ्तार,,एकतरफा प्यार में युवक की हुई थी हत्या

बिलासपुर। एकतरफा प्यार में एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस तान सालों में चार थानेदार बदल चुके। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम पंचायत पूरा के हास्य ग्राम जीरा पानी में 2019 को ठाकुरकापा निवासी कालीचरण ध्रुव (19) का शव मिला था। कालीचरण का पूरा पंचायत के छिरहाकापा निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह 3 जून की रात करीब 9 बजे भी लड़की के बुलाने पर अपने दो दोस्तों के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा था। दोस्तों को दूर छोड़ लड़की से मिलने कालीचरण उसके घर पहुंचा। रात करीब 10.15 बजे जब कालीचरण वहां से लौटने लगा तो एक युवक ने उसका पीछा किया। आरोपी युवक को कालीचरण के पीछे आते देख, उसके दोस्त छोड़कर भाग निकले। हालांकि लड़की घर के दरवाजे पर खड़ी आरोपी को देख रही थी। उसने आरोपी को पहचान भी लिया था कि वह उसके पड़ोस में रहने वाला संतोष जगत (35) है। कुछ दूर जाकर आरोपी ने गमछे से कालीचरण का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच शुरू की। इस दौरान वह लड़की के परिजनों को ही कालीचरण का कातिल मानती रही। उनका शुरू से शक लड़की और उसके परिजनों पर रहा। इस बीच पुलिस ने आरोपी सहित गांव के कुछ लड़कों को हिरासत में भी लिया, पर ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद जांच चलती रही और थाना प्रभारी बदलते रहे। हालांकि लड़की अपने बयान पर कायम थी।

लड़की के पड़ोस में ही आरोपी संतोष रहता था। संतोष पहले से ही शादीशुदा था और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह लड़की से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। घटना वाले दिन वह एक छठी कार्यक्रम में गया था। वहां से लौटने के दौरान उसने कालीचरण को लड़की के घर से निकलते देखा जिसके बाद वारदात को अंजाम दे डाला।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *