UP: अलीगढ़ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी 40 यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस… 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना रोरावर क्षेत्र में NH-91 रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज बस की एक बस फ्लाईओवर के नीचे गिर गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 40 यात्रियों से भरी बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी तभी रोरावर क्षेत्र में NH-91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर यूपी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गई और नीचे गिर गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकला और उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस की टीम मृतक महिला की पहचाने करने में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *