धरसीवां-औद्योगिक क्षेत्र के महोदी क्षेत्र में स्थित देवी स्पंज एंड पावर लिमिटेड में आज तकरीबन 2 बजे के आसपास बाल श्रमिक की करंट लगने से मृत्यु हो गई मृतक नाबालिग था जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रहा है मृतक का नाम रविशंकर कुर्रे ग्राम खौना धरसीवां क्षेत्र के रहने वाले थे यह तीन भाई होते थे जिसमें मृतक रवि शंकर कुर्रे सबसे छोटा था जोकि देवी स्पंज फैक्ट्री में कार्यरत था तकरीबन 2:00 बजे सीढ़ी से उतरते वक्त करंट लगने से मौत हो गई मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 12 लाख रुपया दिया गया।
*शिवसेना नेता ने कहा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज*
शिवसेना (भारतीय कामगार सेना) के स्थानीय नेता परमानंद वर्मा ने कहा कि फैक्ट्री में एक तरफ बाल श्रमिक और दूसरी तरफ श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण न दिए जाने पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि ना तो मजदूरों को हेलमेट जूता सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया गया है आज फैक्ट्री की सीढ़ी पर अर्थ या सर्किट ब्रेकर लगाया होता तो मजदूर की इस तरह मौत नहीं होती शायद जूते होने से भी उस पर कुछ बचने की आशंका जताई जा सकती थी लेकिन फैक्ट्री में मजदूरों को बिना हेलमेट जूते सुरक्षा उपकरण के अभाव में दिन-रात कार्य कराया जा रहा है श्रम कानून के अंतर्गत अपराधिक मामले है ऐसे में फैक्ट्री प्रबंधन के ऊपर लापरवाही का मामला बनता है जिस पर कड़ी कार्यवाही की जाए।











