गर्लफ्रेंड को कार देना प्रेमी को पड़ा महंगा, प्रेमीका ने तीन लोगों को मारी टक्कर

बिलासपुर कार चलाने के दौरान प्रेमीका ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। न्यायधानी में गर्लफ्रेंड को कार देना प्रेमी को महंगा पड़ गया।घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के पास का है।

3 अगस्त को तुलसीराम यादव अपने गांव से ससुर जैतराम यादव और सुकवारा बाई केवट को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ले जा रहा था। इस दौरान सुबह 10 से 11 बजे के बीच ग्राम नेवरा वाटर पार्क के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गाड़ी से उछल कर सड़क पर गिर पड़े।

दर्दनाक घटना में सिर पर चोट लगने की वजह से सुकवारा बाई और जैतराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में बाइक चालक तुलसी राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां पर इलाज के दौरान तुलसीराम की मौत हो गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *