रायपुर -भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बदल दिया। वही अब बिलासपुर सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई है,दरअसल पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ओबीसी वर्ग से प्रदेशाध्यक्ष बनाने की सुर्खियां खबरों में थी इसी बीच आदिवासी वर्ग से अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था लेकिन तमाम अटकलों पर आज केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने विराम लगा दिया है और बीजेपी ने इस बार कानूनी दांव पेंच में माहिर व संगठन के नेता 53 वर्षीय पेशे से वकील अरुण साव को प्रदेशाध्यक्ष की जवाबदेही दी, अरुण साव भाजपा की टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव बिलासपुर लोकसभा सीट से लड़ा था।
2022-08-09