अज्ञात हमलावरों ने ट्रक ड्राइवर को सीने और पेट में चाकू से गोंद डाला

रायपुर. राजधानी रायपुर  में चाकूबाजी की वारदात आए दिन देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोंनडोगरी इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोगांव पानी टंकी निवासी पेशे से ट्रक ड्राइवर दीपक साहू नामक युवक को 2 अज्ञात बदमाशों ने कबीरनगर इलाके में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है. बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने दीपक के सीने और पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. जिसके बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए. कबीरनगर इलाके में हत्या की वारदात के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. साथ ही पूरी वारदात के पीछे लूटपाट की आशंकाएं जताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि, दीपक साहू ट्रक ड्राइवरी का काम करता है. जिसकी अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है. पूरे मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहें है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *