रायपुर पुलिस ने चलाया अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान

रायपुर- शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के तारतम्य में राजधानी पुलिस द्वारा आज शाम सघन अभियान चलाया गया।                                           

समस्त राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना के बलों सहित सायबर सेल की टीम के साथ अड्डे बाजी करने वालों, उत्पात करने वालों, बदमाशों, शांति व व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई ।                 

अभियान कार्यवाही के तहत आज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग – अलग स्थानों में अड्डे बाजों को भगाया गया तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर अशांति फैलाने वाले कुल 104 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *