बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की मेरिट सूची जारी , इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन

रायपुर  |  राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् ने बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की मेरिट सूची जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी 26 अगस्त को दी जाएगी। द्वितीय सूची पांच सितंबर को जारी होगी। प्रवेश नौ सितंबर तक होगा। वहीं द्वितीय चरण के लिए कांउसलिंग प्रक्रिया 13 सितंबर व तृतीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

इसी तरह डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आनलाइन पंजीयन 29 जुलाई से तीन अगस्त तक होगी। प्रथम सूची 16 अगस्त को जारी हो चुकी है। 23 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। द्वितीय सूची तीन सितंबर को जारी होगी। आठ सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसी तरह द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर व तृतीय काउंसलिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *