CG CRIME : संदिग्ध हालत में मिली नवविवाहिता की लाश, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

जांजगीर-चांपा। जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव पर गला घोंटने के निशान हैं। मृतका का पति घटना के बाद से फरार है। वहीं पीहर वालों ने बेटी की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है।

पूरी घटना हसौद थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव की है। जमड़ी गांव की ममता साहू (22 साल) की शादी 4 महीने पहले ही इलेक्ट्रिशियन मूलशंकर साहू (24 साल) के साथ हुई थी। सोमवार को पति-पत्नी घर पर थे। मूलशंकर के माता-पिता बहू ममता के मायके गए हुए थे। देर शाम जब वे घर वापस लौटे, तो कमरे में बहू बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ी मिली। तुरंत उसे डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डभरा अस्पताल से शव को वापस गांव मुड़पार लाया गया। बेटी की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ममता का पति मूलशंकर लापता है।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान लिए जाएंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *