छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज उत्सव से सराबोर,सियासी मुस्कान के साथ झलक पड़ी खुशियां, TS सिंहदेव ने CM को गले लगाकर कहा- हैप्पी बर्थडे

रायपुर   : प्रदेश के मुखिया का आज जन्मदिन है. इस बर्थडे को खास बनाने के लिए CM हाउस में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और चाहने वालों का तांता लगा हुआ. यूं कहें कि मुख्यमंत्री बघेल के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है. इसी बीच एक खास तस्वीर देखने को मिली, जो गिले शिकवे नहीं, खिलखिलाते चेहरे और खुशियों से भरी हुई है

ये तस्वीरें किसी और की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में जय और वीरू के नाम से मशहूर सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव की है. जो आज चर्चे में है. लंबे अरसे बाद आज दोनों दिग्गज गले मिलते देखे गए. इससे सियासी गलियारे में भी खुशियों की खुसुर फुसुर बरकरार है.

मंत्री सिंहदेव ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दी. साथ ही उन्होंने सीएम को गुलदस्ता भेंट की. इसके पहले सिंहदेव ट्वीट कर लिखा था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाई @bhupeshbaghel जी को जन्मदिन पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भूपेश भाई को उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें.

वहीं इसी बीच CM बघेल को बर्थडे विस करने प्रदेश के तीन बड़े अधिकारी भी एक साथ पहुंचे. मुख्यमंत्री निवास में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा और PCCF राकेश चतुर्वेदी ने सीएम बघेल को बधाई दी. तीनों अफसरों ने सीएम बघेल को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *