रायपुर में भाजपा का कल बड़ा आंदोलन, डी. पुरंदेश्वरी ने सीएम बघेल पर साधा निशाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पुरंदेश्वरी ने कहा- मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर का दावा झूठ है।

रायपुर पहुंचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इस दौरान पुरंदेश्वरी ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को जन्‍मदिन की बधाई भी दी। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने प्रेस वार्ता में 24 अगस्त को भाजयुमो के प्रदर्शन पर जानकारी दी।

इसके साथ ही सीएम बघेल द्वारा जामवाल पर की गई टिप्पणी पर पुरंदेश्वरी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह मुख्‍यमंत्री के पद पर शोभा नहीं देता है। डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे जिसके लिए गंगा जल भी उठाया था। बेरोजगार युवाओं से वादा किया गया था कि 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 25 सौ रुपये दिए जाएंगे। आज यह सवाल है कि कितने युवाओं को उन्होंने भत्ता दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *