इंदौर। चंद्रमा सुबह 06:56 बजे के बाद मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 12:29 बजे से 2:03 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 24 अगस्त का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातक स्वयं के लिए दिनचर्या की प्लानिंग करेंगे, जिससे आने वाले समय की समस्या का निदान हो सके। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा रूढ़िवादिता एवं संकुचित विचार के व्यक्तियों के साथ सफर करना पड़ सकता है। अपने निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति का सहयोग न लें, काम बिगड़ सकता हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को रक्त संबंधी बीमारी से परेशानी आ सकती है। पेट संबंधी विकार बढ़ने से आलस्य एवं निद्रा बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9
कर्क – कर्क राशि के जातक अपने राजनीतिक मामलों में बड़े अधिकारी या नेता की मदद ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में सहायता मिल सके। व्यापार वृद्धि से घर में खुशियां रहेंगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 9
सिंह – सिंह राशि के जातक का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। आकस्मिक चिंताएं बढ़ने से मन व्याकुल रहेगा एवं परिवार में विवाद हो सकते हैं। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7
कन्या – कन्या राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देंगे, जिसमें मान-सम्मान की वृद्धि के साथ साथ अपने निजी व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- क्रीम एवं शुभ अंक- 2
तुला – तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके चलते व्यापार-व्यवसाय में कष्ट एवं बाधा उत्पन्न होंगी एवं आपसी संबंध बिगड़ेंगे सावधान रहें। ॐ चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में बड़ी व्यवस्थाओं में जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में पूर्व नियोजित कार्य संपन्न होंगे। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6
धनु – धनु राशि के जातक किसी चिकित्सकीय योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने निजी मामलों में किसी को दखल न देने दे परिवार में नुकसान हो सकता है। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 9
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने घर परिवार में अधिक समय बिताना पड़ सकता है, किसी अपने की तबीयत खराब होने से चिंताएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान होने के योग हैं सावधान रहें। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- भूरा एवं शुभ अंक- 9
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा भारी हो सकता है, जिसके कारण मानसिक टेंशन बढ़ेगा एवं राजनीतिक गतिविधियां उलझन में फंसी रहेगी। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 2
मीन – मीन राशि के जातक प्रॉपर्टी संबंधी पुरानी समस्याओं से निजात पा सकेंगे। अपने घर परिवार के टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अपने द्वारा लिए गए कर्ज देने में सक्षम रहेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6











