रायपुर : छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला हुआ है. इसमें खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक, सुपरवाइजर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं.
खनिज विभाग के संयुक्त सचिव जय प्रकाश मौर्य ने 20 अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया है, जिसमें 1 खनिज अधिकारी, 6 सहायक खनिज अधिकारी, 11 खनिज नरीक्षक और 2 मानचित्रकारों का तबादला किया गया है.
बता दें कि खनिज विभाग ने इसके पिछले सप्ताह भी उप संचालक, खनिज अधिकारी और सहायक खनिज अधिकारी सहित खनिज इंस्पेक्टर की एक जंबो लिस्ट जारी किया था. खनिज विभाग की ये दूसरी लिस्ट जारी की गई है.
देखिए लिस्ट-











