कार्रवाई:बेच रहे थे तंबाकू पदार्थ 13 दुकानदाराें पर जुर्माना

कोरबा।जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत मंगलवार काे शहर में काेतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दाैरान सिटी काेतवाली टीआई राजीव श्रीवास्तव के साथ स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. मानसी जायसवाल और डाॅ. नरेंद्र जायसवाल ने काेटपा एक्ट की अनदेखी करते हुए तंबाकू पदार्थ बेचने पर 16 दुकानदाराें काे पकड़ा। इसमें 3 काे चेतावनी देकर छाेड़ा, जबकि 13 दुकानदाराें के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए 62 साै रुपए वसूला गया।

टीआई श्रीवास्तव के मुताबिक काेटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान प्रतिबंध है। साथ ही सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादाें के विज्ञापन पर राेक है। नाबालिकों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की ब्रिकी पर प्रतिबंध है। बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनी वाले तंबाकू पदार्थ नहीं बेचा जा सकता। इसलिए इन नियमाें काे नहीं मानने वाले दुकानदाराें पर कार्रवाई की गई है। साथ ही दुकानदाराें काे जरूरी निर्देश देते हुए तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित वाले पोस्टर काे चस्पा किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *