बाइक सवार युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

बलौदाबाजार : लवन डोंगरीडीह मार्ग में बाइक सवार युवकों को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लवन पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है. दो दिन पहले भी बलौदाबाजार-लवन बायपास में एक हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी.

वहीं ग्राम रिसदा से बिरयानी खाने आ रहा नाबालिग लड़का भी दुर्घटना का शिकार हुआ था. इसके अलावा कुकुरदी बायपास में एक ही बाइक में सवार चार युवक मवेशी से टकराकर चोटिल हो गए. जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *