पोला त्योहार पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रायपुर में बैलों की पूजा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार पोला पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बधाई दी और रायपुर में बैलों की पूजा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़िया भेंट किया।

ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को फोन कर मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त को पोला और तीज के अवसर पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने शाह से कहा था कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है । यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है।आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं ।

छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यद्यपि अमित शाह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए पर मुख्यमंत्री ने उनकी रवानगी के पूर्व उन्हें इस विशिष्ट अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की। टुकनी में पोला के उपलक्ष्य पर नंदी, जाता, पोला, चुकिया, सुहाग की सामग्री के साथ साथ लज़ीज़ छत्तीसगढ़ी व्यंजन- चाकोली, ठेठरी, ख़ुर्मी, अईरसा और सलोनी शामिल थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *