एकतरफा प्यार में युवक ने महिला को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, दोस्त से बोला-पुलिस की पकड़ में नहीं आऊंगा

राजस्थान। एकतरफा प्यार में एक युवक ने महिला की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोपी कई दिनों से पीड़ित पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

जानकारी के अनुसार मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात नौ बजे मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ पार्टी से घर लौट रही थी। तभी पहले से बैठै युवक मुर्तजा ने शहनाज के सीने पर चाकू मार दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शहनाज तीन बच्चों की मां थी। उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। वहीं मुर्तजा भी शादीशुदा था लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही आरोपी मुर्तजा ने शहनाज से मारपीट की थी। आरोपी शादी का दबाव बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुर्तजा भी मुस्लिम कॉलोनी में गली नंबर-7 में रहता है। देर रात पुलिस ने रतलाम रोड के कागदी पिक-अप-वियर डेम के पास CCTV फुटेज में उसके पैदल गुजरने के फुटेज भी तलाश लिए, लेकिन वह रात एक बजे तक पकड़ में नहीं आया। हालांकि, वारदात के बाद आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को फोन किया और कहा कि पुलिस की पकड़ में नहीं आऊंगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *