सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने दो दहशतगर्दों को किया ढेर

कश्मीर। अनंतनाग में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है।

इससे पहले सोमवार देर रात को आतंकियों ने अनंतनाग के इमामसाहिब इलाके में एसओजी कैंप पर हमला किया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *