RAIPUR BREAKING : महिला की संदिग्ध हालत में मौत, संदेही जेठ को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। वहीं महिला के मौत के बाद पति के शहर से बाहर जाने पर जेठ ने महिला की स्वाभाविक मौत बताकर शमशान ले जाने की तैयारी कर ली थी। जिसे देखकर सजग मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला की शवयात्रा रुकवाई। मृतिका महिला के गला घोंटने के शरीर पर निशान मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बॉडी में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के सारखी गांव का है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका महिला का नाम लता साहू उम्र 32 साल है। वहीं संदेही जेठ देवकुमार 42 साल का है। पुलिस संदेही जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारखी में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। प्रथम दृष्टया में मृतिका लता साहू की बॉडी को देखने पर शरीर में चोट के निशान दिख रही हैं। जिसे देखकर प्रथम दृष्टया में मृत्यु का कारण संदिग्ध लग रहा है। वही जानकारी मिली है कि मृतिका का पति देवनाथ साहू 40 साल ससुराल गया हुआ था। इस दौरान घर में घटना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में बारीकी से विवेचना की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *