कार में छिपा मिला 3.72 करोड़ रुपये का विदेशी सोना, तीन लोग गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक कार से 3.72 करोड़ रुपये मूल्य का 7.1 किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय तस्करी के इस मामले में मुंबई के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुखबिर की सूचना पर पिछले हफ्ते आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदौर के पास एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो इसमें विदेशी सोने की कुल 7.1 किलोग्राम वजन वाली आठ सिल्लियां मिलीं। तस्करों ने विदेशी सोने की खेप को कार में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था। कार में सवार दो लोगों से पूछताछ के आधार पर मुंबई के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसने विदेशी सोने की खेप दोनों के हवाले की थी।

अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) 1962 के तहत विस्तृत जांच की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *