कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे जेपी नड्डा, भाजपा करेगी भव्य स्वागत, देखें प्रवास कार्यक्रम

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में जेपी नड्डा रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। वीआईपी रोड पर भाजपा का झंडा बांधकर जगह-जगह में पोस्टर बैनर लगाया गया है, पेड़ के डगलियों में पीएम मोदी और जेपी नड्डा की फोटो भी लटकाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत भाजपा अनोखी तरीके से करना चाहती है। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करने की तैयारी पूरी है। राष्ट्रीय नेता नड्डा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता में काफी उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। जेपी नड्डा आगामी चुनाव 2023 के तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

देखिये बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास कार्यक्रम-

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 01:00 बजे माननीय नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *