राजधानी के आजाद मार्केट में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम मौके पर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई, जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बिल्डिंग के गिरने से चपेट में आए चार मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए है। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, इस हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि अभी राहत कार्य जारी है। 6-7 लोगों के फंसे होने की संभावना है। 5 घायलों को हिंदू राव अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *