भारत के पूर्व CJI केएन सिंह का निधन, मात्र 17 दिनों का था कार्यकाल

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जस्टिस केएन सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कमल नारायण सिंह मात्र 17 दिन के लिए देश के प्रधान न्यायाधीश बने। उनके नाम सबस कम समय सीजेआई रहने का रिकॉर्ड है।

केएन सिंह का 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल रहा था। जस्टिस कमल नारायण मूल रूप से प्रयागराज के ही रहने वाले थे। उनका जन्म 13 दिसंबर 1926 को प्रयागराज में हुआ था।

जस्टिस केएन सिंह को 25 नवंबर 1991 को देश के 22वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई। जस्टिस रंगनाथ मिश्र के रिटायर होने पर देश के मुख्य न्यायाधीश बने थे। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सिर्फ 17 दिनों का ही केएन सिंह का कार्यकाल था। रिटायरमेंट के बाद लगभग 3 सालों तक विधि आयोग के 13वें अध्यक्ष बने।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *